जौनपुर : हृदयाघात से बैंक के सहायक अकाउंटेंट की मौत
मछलीशहर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत चुंगी चौराहे पर भूमि विकास बैंक के सहायक शाखा अकाउंटेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्रयागराज जिले के हनुमानगंज निवासी दलजीत सिंह (55) मछलीशहर की भूमि विकास बैंक की शाखा में सहायक शाखा अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त थे। शुक्रवार सुबह रोज की भांति वह बैंक में पहुंच गए। वह बैंक के अंदर पहुंचे थे कि अचानक सीने में जोर से दर्द होने लगा। कोई कुछ समझ पाता तब तक उन्हें गश्ती आ गई। बैंक के दूसरे कर्मचारी उन्हें तुरंत लेकर एक निजी चिकित्सक के यहाँ ले गए। जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शाखा प्रबंधक आलोक शर्मा के मुताबिक अभी उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि बीच रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।