जौनपुर : होनहार अंकुश गुप्ता जेआरएफ में चयनित, परिजनों में हर्ष
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
खुटहन विकास खंड के ग्राम सभा बड़सरा की प्रधान लल्ली देवी व पूर्व प्रधान चंद्रभान गुप्ता के होनहार पुत्र अंकुश गुप्ता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में इतिहास विषय से जेआरएफ के लिए चयनित होकर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।



















