जौनपुर : हौसला बुलन्द चोरों ने विद्यालय को बनाया निशाना
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटहरी प्राथमिक विद्यालय में बीती रात को चोरों ने हजारों के माल पार कर दिया। रोज की भांति विद्यालय बंद कर पूरा विद्यालय स्टॉप अपने घर चला गया आधी रात बीत जाने के बाद चोरो ने विद्यालय में लगे बाउंड्रीवाल को फांद कर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर डेढ़ कुंतल सरिया व किचन का ताला तोड़कर किचन में रखा पांच किलोवाट का स्टेपलाइज लेकर चम्पत हो गए।

















