जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का आदेश, रामपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण का आदेश,रामपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है।रामपुर विकास प्राधिकरण के अनुसार,विस्तृत सुनवाई और अभिलेखों की जांच में पाया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में संबंधित भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के कराया गया था।
इसे उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 का उल्लंघन मानते हुए धारा 27(1)के तहत ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है।आदेश में विश्वविद्यालय परिसर के 38 भवनों को अवैध निर्माण की श्रेणी में रखा गया है।
प्रदेश सरकार का कहना है कि अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में’जीरो टॉलरेंस’नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और कानून के अनुसार दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Previous articleसरकारी नौकरियों में पहले भाई-भतीजावाद, अब पारदर्शी भर्ती: मुख्यमंत्री 
Next articleजीएसटी का उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?