ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व

ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व

# रावण दहन बना आकर्षण का केंद्र

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
                ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामायण के विभिन्न पात्रों की झांकियां और रावण दहन रहा, जिसे सभी ने बड़े उत्साह से देखा।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान एवं मां दुर्गा के विविध रूपों का जीवंत चित्रण किया।
इस अवसर पर आयोजित भेष-भूषा प्रतियोगिता में काव्यांश, दिव्यांश, रुद्राक्ष, कृष, तृषा, अद्विक, ईशान्वी, अदिति, वाणी, अश्वी, कियारा, आविका, अन्वी, आर्या, नव्या आदि बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा। निदेशक दिवाकर मिश्र ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में पौराणिक चरित्रों के माध्यम से नैतिक मूल्यों का संचार आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में रामायण और भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने बच्चों को दशहरा पर्व के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।उन्होंने सरल और सहज भाषा में बच्चों को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं सिमरन, ज्योति, रागिनी, मुस्कान, स्नैना, मंजू आदि का विशेष योगदान रहा।
Previous articleसुहागरात बनी काल की रात
Next articleमां-पिता और पत्नी की हत्या कर हड़प लिया बीमा क्लेम के करोड़ों रुपए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?