टीएससीटी जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत

टीएससीटी जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत

# परिवार में मचा कोहराम, आठ मई को होनी थी शादी

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के पिपरौल गांव निवासी व टीएससीटी जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के चचेरे भाई की नासिक में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं समूचे गांव में सन्नाटा पसर गया। आगामी आठ मई को युवक की शादी होनी थी।बताया जा रहा है कि गांव निवासी जिलाध्यक्ष का चचेरा भाई अशोक कुमार यादव पुत्र रमाशंकर मुम्बई में रहकर आटो रिक्शा चलाता था।
गुरुवार को नासिक हाईवे पर बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप घायल हो गया। एम्बुलेंस द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डायरी में मिले घर के नंबर पर पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
घटना की जानकारी होते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पिता की दो संतानों में बड़ा था और आगामी आठ मई को युवक की शादी थी। मां बब्बी बेटे की मौत से बेसुध सी हो गई है।
Previous articleआप नेता के घर सीबीआई का छापा, कहा- सहयोग करेंगे, डरेंगे नहीं
Next articleश्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह की कथा सुन झूमे लोग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?