ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, चाची गंभीर

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, चाची गंभीर

वाराणसी।
तहलका 24×7
              जंसा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाची गंभीर रुप से घायल हो गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने रिंग रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान अतुल कुमार (19) और उसकी चचेरी बहन परी (10) के रुप में हुई। दोनों अपने गांव कपरफोरवा से अपनी चाची सोनी देवी के साथ अपाचे बाइक पर बैठकर मेले में खरीदारी करने जा रहे थे। जैसे ही तीनों गांव से कुछ दूर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल और परी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाची सोनी देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं।उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।वहीं डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी राजातालाब और इंस्पेक्टर जंसा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिया, ताकि ट्रक और चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।
Previous articleमर्ज किए गए विद्यालय की बहाली पर छाई खुशी
Next articleदूसरी बीबी की मौत का सदमा सह नहीं सका पति, फांसी लगाकर दी जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?