ट्रामा सेंटर प्रभारी और दो बाउंसरों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

ट्रामा सेंटर प्रभारी और दो बाउंसरों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी                   

वाराणसी।
तहलका 24×7
              बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह और उनके दो निजी बाउंसरों आशीष सिंह, धनंजय राय के खिलाफ छेड़खानी, अभद्रता और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ट्रॉमा सेंटर के एनेस्थीसिया विभाग की एक महिला प्रोफेसर की तहरीर पर की गई है, जो कैंसर की मरीज हैं और हाल ही में एक बड़े ऑपरेशन से गुजरी हैं।
पीड़िता प्रोफेसर के अनुसार वह लंबे समय से डॉ. सौरभ सिंह के अमर्यादित व्यवहार से परेशान हैं। डॉ. सौरभ सिंह की शह पाकर उनके बाउंसर आशीष सिंह ने दुर्व्यवहार किया। उनके साथ वह अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। इस पर वहां मौजूद बाउंसर धनंजय राय और हरपाल ने गलत नीयत के साथ उन्हें छूते हुए धक्का दिया। तीनों ने द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी।
उन्होंने बताया, डॉ. सौरभ सिंह के इशारे पर अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार से वह आजिज आ गई हैं।इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि प्रोफेसर की तहरीर पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी और उनके बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Previous articleविमान हादसे में मारे गए सभी शवों के पोस्टमार्टम पूरे
Next articleखालिसपुर में 52 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा आरओबी : डॉ. अवधेश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?