ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

# शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने पंचनामा कर भेजा मोर्चरी हाउस

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              वाराणसी–अयोध्या रेल प्रखंड पर स्थित मानीकलां हाल्ट के समीप रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग आठ बजे गंगा सतलुज एक्सप्रेस मानीकलां हाल्ट के पास गेट संख्या 52सी से गुजर रही थी।
इसी दौरान अधेड़ व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरु की।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।
वह सफेद रंग की बनियान और नीले रंग की चेकदार लुंगी पहने हुए था।उसके गले में काले रंग का धागा मिला है।पुलिस ने आसपास के थानों और स्थानीय लोगों को मृतक की पहचान के लिए सूचना दे दी है।आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।
Previous articleदूल्हा हत्याकांड: आरोपियों को पनाह देने वाला एक और सहयोगी गिरफ्तार
Next articleलखनऊ गैंगरेप कांड में जौनपुर कनेक्शन, जलालपुर का युवक मुख्य आरोपी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?