ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक घायल, हालत नाज़ुक

ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक घायल, हालत नाज़ुक

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित लालापुर नहर पुल के पास बीती देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से अड़तालीस वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि महुआतर सुइथाकला गांव निवासी रामकुमार बिंद (48) पुत्र चन्द्रभान देर शाम आठ बजे रूधौली से पैदल घर जा रहा था। उक्त स्थान पर पहुंचा कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों का जमावड़ा हो गया। उधर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleअटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानियों का जमावड़ा, 24 घंटे में लौटने के आदेश का कर रहे पालन
Next articleकैंडल मार्च निकालकर व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि, जताया विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?