डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुआ खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण

डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुआ खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण

# इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे करीब 250 खिलाड़ी,दो सप्ताह से इंतजार में 

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             जिला अधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे करीब ढाई सौ जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण अब तक नहीं हो सका है।डीएम के आदेश के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कोई चिकित्सकीय टीम स्टेडियम नहीं पहुंची,जिससे खिलाड़ियों में नाराजगी है।
बताया जाता है कि करीब दो सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन.ने जिला खेलकूद कार्यालय एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया था।इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ उनके स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया था।डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दो दिनों के भीतर खिलाड़ियों को ओआरएस के पैकेट उपलब्ध कराए जाएं तथा चिकित्सकों की टीम गठित कर सभी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देशित किया था कि करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकीय टीम भेजकर खिलाड़ियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए।इसके बावजूद अब तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम स्टेडियम नहीं पहुंची है।स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को अक्सर छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।ऐसे में उन्हें निजी चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रहा है।
खिलाड़ियों और खेल विभाग के जिम्मेदारों की ओर से भी स्वास्थ्य परीक्षण कराने के प्रयास किए गए,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी।जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 मई को ओआरएस के पैकेट उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों में वितरित किए गए थे।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी आवश्यक है और इसके लिए डीएम का स्पष्ट आदेश है,लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई टीम नहीं पहुंची है। कहा प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण जल्द कराया जाना जरुरी है।
Previous articleशव लेकर जा रही एम्बुलेंस की स्कॉर्पियो से भिड़ंत, छह घायल
Next article29 साल बाद हिरासत में हुई मौत मामले में आया फैसला, पूर्व दरोगा समेत तीन दोषियों को सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?