डेढ़ वर्ष पहले चोरी हुई बुलेट पर चल रहा था सिपाही, खुलासे के बाद सस्पेंड

डेढ़ वर्ष पहले चोरी हुई बुलेट पर चल रहा था सिपाही, खुलासे के बाद सस्पेंड

बलिया।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
              नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा से करीब डेढ़ वर्ष पहले चोरी गई बुलेट को नगरा पुलिस नरही थाने से लेकर आई है। इस मामले में नरही थाने के सिपाही अमरेंद्र राय को एसपी ने निलंबित कर दिया है। चार दिनों पहले तिरंगा यात्रा के दिन उसी बुलेट से घूमने वाले इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि इंस्पेक्टर वर्तमान में पहले से ही दूसरे मामले में निलंबित हैं। 18 माह पहले चोरी हुई बुलेट पुलिस तक कैसे पहुंची, अगर ठीक से जांच हो तो कई रहस्य सामने आ सकते हैं।नगरा थाना क्षेत्र के पाल चंद्रहा निवासी सपा नेता और शिक्षक ओम प्रकाश यादव की बुलेट बाइक 2021 की गणतंत्र दिवस की रात दरवाजे से चोरी हो गई थी।

पुलिस पहले तो मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। लेकिन पुलिस के आला अफसरों के दबाव पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। उधर, सपा नेता अपनी बाइक चोरी का पता लगाने में डेढ़ वर्ष से लगे हुए थे। अगस्त माह में पता चला कि चोरी गई बुलेट बाइक नरही थाने के एक सिपाही के पास है। सपा नेता ने नरही थाने जाकर चुपके से बाइक की पहचान कर ली। नरही पुलिस को भनक भी नहीं लगी। तब सपा नेता नगरा पुलिस को घटना से अवगत कराया। नगरा पुलिस के साथ सपा नेता नरही थाने गए तो पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में ले लिया और नगरा थाने लाई। बाइक का नंबर मिटाकर बाइक के आगे पीछे पुलिस लिखकर सिपाही धड़ल्ले से क्षेत्र में चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक (बलिया) डीपी तिवारी ने कहा कि प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleदुष्कर्म मामले में दरोगा ने कोर्ट में किया सरेंडर, आरोप लगाकर युवती ने खाया था जहर
Next articleदीवार पर धमकी भरा पत्र चिपकाने में पांच गिरफ्तार, ताजिया जुलूस के दौरान हुई थी झड़प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?