ड्यूटी के दौरान वनरक्षक की मौत, संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव

ड्यूटी के दौरान वनरक्षक की मौत, संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव

# बरसठी के बनकट कछोटा के पास हुई घटना,बाइक से क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे रवि यादव

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
               बरसठी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक वनरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।सोमवार को बनकट कछोटा के पास सड़क किनारे वनरक्षक रवि यादव(34)खून से लथपथ हालत में मिले।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रवि यादव बाइक से अपने क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे।
इसी दौरान वह सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले। उनके शरीर पर चोट के निशान और खून मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि उनकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे संभावित साक्ष्यों और परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वनरक्षक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
Previous articleसड़क खराब होने से बंद हुई फैक्ट्री, नाराज कर्मचारियों और मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Next article‘बल्ले-बल्ले’ वाली वायरल खबर बनी गुरुजी की मायूसी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?