ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट

ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट

# मुंगराबादशाहपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7.                                                              जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवा रामनगर में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान शाहजहां (70) व उनके छोटे भाई जहांगीर (65) के रुप में हुई।बताया जा रहा है कि दोनों भाई घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियों की बौछार कर दी।

कई गोलियां लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश में सात टीमों का गठन किया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Previous articleनोबेल समिति की दो टूक, ट्रम्प का नहीं चलेगा दबाव
Next articleकाशी द्वार के विरोध में किसानों ने धारण किया कफ़न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?