22.8 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

तेज बारिश से मुंबई में गिरी 4 मंजिला इमारत, 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर घायल

तेज बारिश से मुंबई में गिरी 4 मंजिला इमारत, 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर घायल

लखनऊ/मुंबई।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                  मुंबई में मॉनसून की दस्‍तक के साथ ही बड़ा हादसा हुआ है। तेज बारिश के कारण बुधवार रात करीब 11 बजे मलाड वेस्‍ट इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। स्‍थानीय लोगों के अनुसार इसके साथ ही आसपास की दो और इमारतें भी गिरी हैं। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बचाव कर्मियों द्वारा मलबे से 15 लोगों को बचाया गया है इनमें बच्‍चे और महिलाएं शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद ही दमकल की टीम और बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की टीम मौके पर पहुंच गयी। लोगों को बचाने के लिए वहां तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। बीएमसी का कहना है कि हादसे के बाद आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है, साथ ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
वहीं मुंबई के डीसीपी जोन 11 विशाल ठाकुर का कहना है कि मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्‍क्‍यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, घायलों को पास के अस्‍पताल में ले जाया जा रहा है। इस हादसे पर महाराष्‍ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है कि ये इमारतें तेज बारिश के कारण गिरी हैं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्‍पताल ले जाने के साथ ही लोगों की तलाश में मलबे को हटाया जा रहा है।
बता दें कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दी और पहले ही दिन भारी बारिश से देश की वित्तीय राजधानी तथा उसके उपनगरों में कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क याातायात के साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे, पालघर तथा रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी कर कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37167645
Total Visitors
316
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन 

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन  जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7         ...

More Articles Like This