तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर,3 की मौत,3 गंभीर

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। जौनपुर रायबरेली हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के पास पुलिया के समीप सुबह करीब 6 बजे सवारियों से भरे एक ऑटो रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जा पलटा।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,ऑटो मुंगराबादशाहपुर की ओर सवारियां लेकर जा रहा था।जैसे ही वह सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा,सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे और सतहरिया चौकी इंचार्ज धनंजय राय ने पुलिस बल के साथ राहत कार्य शुरु कराया।ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा गया,जहां चिकित्सकों ने छह में से तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र (53) निवासी सोहसा,शिव शंकर शर्मा (53) निवासी धौरहरा और बरसाती (42) निवासी गंगापुर,थाना मछलीशहर के रुप में हुई।वहीं,राकेश बिंद (32),प्रणव पाण्डेय (19) और अजीत यादव (36) गंभीर रुप से घायल हैं।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रणव पाण्डेय और अजीत यादव की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया,जबकि घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है,जबकि घायलों का इलाज जारी है।जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous articleफर्जी अधिवक्ताओं पर सख्ती,  अधिवक्ता समिति ने जारी किया निर्देश
Next articleसड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?