तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर,तीन युवक गंभीर

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के बादशाही मनेछा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी दुर्गेश पुत्र रामपाल,विकास पुत्र मनराम और देशराम पुत्र राजकुमार एक ही बाइक पर सवार होकर धौरइल से शाहगंज सीमेंट लोड करने के लिए जा रहे थे।तीनों बादशाही मनेछा के समीप पहुंचे थे,तभी खेतासराय की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए।हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
लोगों ने घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल स्कार्पियो और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।मामले की जांच की जा रही है।घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleपुराने मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?