दामाद को बचाने गई सास की गोली मारकर हत्या

दामाद को बचाने गई सास की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़।
तहलका 24×7
              अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना का कारण उनके दामाद संजीव पांडेय और गांव के ही बिसकेतु सिंह के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है।
संजीव पांडेय अपनी कार से ससुराल नाऊपुर आ रहा था। रास्ते में बिसकेतु सिंह जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल बनवाकर लौट रहा था। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गया। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने और विवाद को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचीं।
बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी। गोली लगने से रामावती की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि महिला की हत्या कर दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतका देवर ने बताया कि गांव के बिसकेतु और बंगाल सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। उनके सहयोगी के साथ विपक्षी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना की गई।
Previous articleज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में छः दिवसीय समर कैंप सम्पन्न
Next articleविधायक ने किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?