दिव्यांग विधवा, नाबालिग बच्चे व बहू को पीटकर किया घायल

दिव्यांग विधवा, नाबालिग बच्चे व बहू को पीटकर किया घायल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के असैथा नौरंगपट्टी गांव में रविवार दोपहर नव निर्मित मकान में खिड़की खोलने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान विपक्षियों ने दिव्यांग विधवा समेत नाबालिग बच्चे और बहू की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर  पर पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव में विपक्षी नवनिर्मित मकान की खिड़की दिव्यांग बेवा के घर जा रहे खड़ंजे की तरफ खोलने की जुगत में था।
कथित तौर पर उक्त खड़ंजा दिव्यांग बेवा के घर जाने के लिए उसके भूमिधरी में बना है। बेवा द्वारा मना करने पर विपक्षियों ने दिव्यांग बेवा नेबुला देवी पत्नी स्व.पथरू समेत नाबालिग सुजीत शर्मा (12) और बहू बेबी शर्मा की जमकर पिटाई कर दिया गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी निर्माण कार्य जारी बताया जा रहा है।
Previous articleतेज आंधी और पानी से जनजीवन बाधित, छप्पर उड़े, दीवारें, पेड़ गिरे, गुल हुई बिजली
Next articleश्री विश्वनाथ कॉलेज में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?