दीवार पर धमकी भरा पत्र चिपकाने में पांच गिरफ्तार, ताजिया जुलूस के दौरान हुई थी झड़प

दीवार पर धमकी भरा पत्र चिपकाने में पांच गिरफ्तार, ताजिया जुलूस के दौरान हुई थी झड़प

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में दीवार पर धमकी भरा पत्र चिपकाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपियों में मोहम्मद आजम, जावेद, शोएब, सद्दाम एंव आसिफ जमाल शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

नौ अगस्त को ताजिया जुलूस के दौरान झड़प होने के बाद 15 अगस्त को कोटवा गांव स्थित चौरा माता मंदिर की दीवार पर तीन लोगों के नाम से धमकी भरा पत्र चपकाए गए थे। पीड़ित अभिलाष कुमार सिंह उर्फ मोनू ने मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को कोटवा चौकी प्रभारी गस्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि धमकी भरा पत्र चिपकाने वाले लोग डीहवा के पास खड़े हैं। लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। थाने लेकर आने पर सभी ने अपनी गलती स्वीकारी। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Previous articleडेढ़ वर्ष पहले चोरी हुई बुलेट पर चल रहा था सिपाही, खुलासे के बाद सस्पेंड
Next articleजौनपुर : आपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में हास्पिटल सील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?