दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: सपा प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर न्याय व मुआवजे की उठाई मांग

दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: सपा प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर न्याय व मुआवजे की उठाई मांग

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़उर निवासी आज़ाद बिंद की हत्या के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंचा और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दु:ख व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक राजनारायण बिंद व लालबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद,जिला महासचिव आरिफ हबीब सहित कई नेता शामिल रहे।
नेताओं ने घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता,एक सरकारी नौकरी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।इस दौरान सपा प्रतिनिधियों ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए इसे‘जंगलराज’की संज्ञा दी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला,तो पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा क्षेत्र सदर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव एवं सभासद जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू,जिला सचिव रामकेश बिंद,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम नारायण बिंद,जितेंद्र बिंद,दिनेश निषाद और अखिलेश बिंद आदि मौजूद रहे।
Previous articleदिल्ली में अनवार पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय सम्मान, ‘वर्ष का सबसे नवाचारी विद्यालय’ बना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?