दूल्हा हत्या कांड: एक और सहयोगी गिरफ्तार

दूल्हा हत्या कांड:एक और सहयोगी गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              चर्चित दूल्हा हत्या कांड में फरार आरोपितों को शरण देने वाले एक और सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिन्स राजभर (22) पुत्र विक्रम राजभर निवासी तरसांवां थाना सरायख्वाजा के रुप में हुई।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे गुरैनी-कलापुर नहर रोड स्थित तरसांवां मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त चर्चित हत्या कांड में शामिल पुरस्कार घोषित वांछित आरोपितों को शरण और सहयोग प्रदान कर रहा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह,उपनिरीक्षक अशोक वर्मा,हेड कांस्टेबल बिरेन्द्र प्रसाद तथा कांस्टेबल शुभम शुक्ला शामिल रहे।
Previous articleनिजी अस्पतालों में सरकारी नौकरी का फर्ज निभा रही आशा बहुएं 
Next articleसीएम योगी के ऐतिहासिक फैसले से प्रधानों में हर्ष, मिठाई बांटकर जताई खुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?