देवर ने की कुल्हाड़ी से भाभी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देवर ने की कुल्हाड़ी से भाभी की निर्मम हत्या,आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। 
तहलका 24×7
             मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी।घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी पूनम पटेल (32) का अपने देवर अजीत पटेल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर अजीत ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पूनम पर हमला कर दिया।गंभीर रुप से घायल पूनम घर के दरवाजे पर गिर पड़ीं।आरोप है कि हमलावर ने इसके बाद भी वार जारी रखा और महिला के दाहिने पैर के निचले हिस्से को काट दिया।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अपनी भाभी की बहन से विवाह करना चाहता था और भाभी इसका विरोध कर रही थी,जिससे वह नाराज चल रहा था।मृतका का एक छह वर्षीय पुत्र है।घटना की सूचना मिलते ही पति सुजीत पटेल मौके पर पहुंचे और सदमे में बेसुध हो गए। मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
Previous articleमुद्रा लोन योजना:  करोड़ों के घोटाले में आरोपी मैनेजर गिरफ्तार
Next articleसपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत, वृंदावन नाव हादसे पर डिंपल का फूटा गुस्सा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?