35.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

देहरादून : धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव

देहरादून : धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त महोत्सव

# सामूहिक कलम दवात पूजन का हुआ आयोजन

देहरादून।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   भगवान चित्रगुप्त जयंती को सामुहिक कलम दवात पूजन का आयोजन कर ‘‘श्री चित्रगुप्त महोत्सव’’ के रूप में राजपुर रोड स्थित सांई मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के सम्मुख मनाया गया। इससे पूर्व सांई मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त जी का अभिषेक एएस वर्मा, डॉ ज्योति श्रीवास्तव और रवि शरण के द्वारा किया गया वही रीठा मंडी स्थित शिव मन्दिर में सुशील सक्सेना और जीतेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा पूजा अर्चना किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन और यज्ञ के साथ किया गया जो भंडारे के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवस्तान ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सामूहिक कमल दवात पूजन कराने का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को अपनी पुरानी संस्कृति विरासत को समझाना व परांम्परा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कलम दवात का पूजन केवल मात्र कायस्थ समाज से संम्बधित नहीं है बल्कि यह पर्व समाज के सभी वर्गो, जाति व समुदाय के लोगो के लिए महत्तवपूर्ण है।
पौराणिक मान्यतानुसार जब मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी का राज्यभिषेक हो रहा था जिसमें श्री भगवान चित्रगुप्त जी को निमंत्रण नहीं दिया गया उससे नाराज हो कर भगवान चित्रगुप्त ने लोगों के कर्मो का हिसाब आदि लिखना बंद कर दिया। इस स्थिति को समझते हुए श्रीराम ने चित्रगुुप्त भगवान जी से क्षमा मांगी और तभी से मान्यता चली आ रही है कि दीपावली से तीसरे दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को कलम दवात पूजा के रूप में मनाया जाता है।
यह त्यौहार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि राज्यों में सामूहिक रूप से भागवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा या चित्र के सम्मुख बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसी पराम्परा के तहत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ईकाईओ के द्वारा देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रूद्रपुर आदि शहरों में धूम धाम से आयोजित किया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया तथा महासभा ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को कलम प्रसाद स्वरूप भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पक ज्योति सपरिवार सहित महासचिव सर्वेश माथुर, कोषाध्यक्ष हितेन्द्र सक्सेना, सुशील सक्सेना प्रदेश सह संगठन मंत्री, अनीता सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, वंदना श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ, नीतू श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ, कमल भटनागर प्रदेश उपाध्यक्ष, विक्रम श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता, प्रदीप कुलश्रेष्ठ जिला उपाध्यक्ष, जीतेन्द्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, नितिन श्रीवास्तव महासचिव युवा, सोनी सक्सेना, कर्नल रोहित श्रीवास्तव, सीमा माथुर, किरन श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम भट्ट, नितिन अग्रवाल, सच्चर आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पीयूष निगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक बृजेश शुक्ला व पूजा पाठ आचार्य शशिकांत दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में किए गए योगदान के लिए कई लोगो को सम्मानित किया गया वहीं मिशन एक लाख अभियान के तहत तुलसी जी की आर्गेनिक पौधे का वितरण भी किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37149395
Total Visitors
572
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This