धरती-पुत्र के निधन शोकसभा का आयोजन, कोटवार बाजार रही बंद

धरती-पुत्र के निधन शोकसभा का आयोजन, कोटवार बाजार रही बंद 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
        करंजाकला के कोठवार बाजार मे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया और इसके बाद आसपास के सभी बाजार बंद रही।
बता दें कि कोठवार बाजार मे सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। कोठवार बाजार के चौराहे पर उनके चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सभा को संबोधित करते हुए लालचंद यादव लाले ने कहा कि वह एक कुशल राजनीतिक सभी वर्गो के लोगों के नेता थे। व्यक्तिगत संबंधों को बहुत निभाते थे। उनकी सभी दल के नेताओं से मधुर संबंध भी रहे हैं और प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है।
इस अवसर पर राजेश प्रजापति, सिकंदर यादव, प्रकाश यादव, दिनेश यादव, नीलू, जितेंद्र यादव, प्रमोद प्रजापति, डॉ सुभाष, उमानाथ पांडे, रामबचन, पलटू राम, अवध यादव, मिठाई लाल, इंद्राज रामहित मनोज उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : आदिपुरुष फिल्म के निर्माता, अभिनेता समेत पांच के विरुद्ध परिवाद दर्ज 
Next articleएरियर भुगतान सहित शिक्षकों की लंबित समस्याओं के लिए संगठन ने दिया ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?