धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के गुप्तेश्वर मंदिर में बुधवार की दोपहर केराकत प्रधान संघ फौजी सुभाष यादव के नेतृत्व में प्रधान संघ के सदस्यों ने सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए फौजी सुभाष यादव ने कहा कि नेताजी के निधन से एक युग का अंत हो गया। नेताजी सच्चे समाजवादी थे उन्होंने रक्षामंत्री के पद पर रहते हुए सेना में शहीद हुए जवानों का पार्थिक शरीर उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किए क्योंकि पहले शहीद जवानों का केवल टोपी ही शहीद के घर तक पहुंची थी। नेताजी शोषित पीड़ितो के नायक व लोहिया के विचारो पर चलने वाले उदार वादी नेता थे उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस अवसर पर राम अवतार प्रधान सैदखानपुर, राम प्रवेश सिंह प्रधान बेलहरी, संजय यादव प्रधान झमका, प्रधान संघ जिला संयोजक कमलेश कुमार यादव, शिवपूजन यादव प्रधान धरौरा, शिवनाथ राम, रमेश कुमार, रमेश चंद्र, गामा सरोज प्रधान सुल्तानपुर, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, रूपेश शर्मा उर्फ बाबा, छोटू यादव, प्रिंस यादव समाजसेवी, राजन यादव, रामसमुझ यादव प्रधान पूरनपुर, जितेंद्र भारती जितालु समेत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : “तहलका 24×7” की खबर का स्थानीय प्रशासन ने लिया संज्ञान
Next articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्री- आरडी परेड के लिए चयन शिविर 17 को
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?