धर्मपरायण माता-पिता को ही सद्गुणी संतान की प्राप्ति 

धर्मपरायण माता-पिता को ही सद्गुणी संतान की प्राप्ति 

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
                अशोकपुर खुर्द गांव में आयोजित श्रीमद्भभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा वाचक पुष्कर जी महराज ने कहा कि गृहस्थ आश्रम में रहकर जो धर्मपरायण और सदाचारी होते हैं उन्हें सद्गुणों से युक्त सेवाभावी और आज्ञाकारी संतान की प्राप्ति होती है। इसका उल्टा यदि माता पिता अधर्मी और दुराचारी हैं तो उनकी संतानें वैसे ही राक्षसी प्रवृत्ति की पैदा होती हैं, जो पूरे कुल का सर्वनाश कर देती हैं।
महराज ने भगवान गणेश और श्रीराम के प्राकट्य का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने राक्षस योनि में जन्म लेने वाले कई असुरों का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कहा यह मानव जीवन चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद  बड़े पुण्य कर्म के प्रतिफल स्वरूप मिला है। इसे व्यर्थ न जाने दें। जीवन की असली सार्थकता उस परम परमात्मा को प्राप्त करना है। लेकिन मानव सांसारिक सुख काम, क्रोध, मद, मोह और लोभ में पड़कर जीवन के मूल को भुला दे रहा है। यही उसके कष्टों का कारण है। मानव गृहस्थ धर्म का पालन करते हुए सत्य की राह पर चलकर ईश्वर का नियमित स्मरण करें तो ईहलोक से मुक्ति आसानी से मिल जायेगी।
अन्यथा फिर से चौरासी लाख योनियों में भटकना पड़ेगा। मंगलवार की रात हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर कैलाश सोनी, मन्तोरा सोनी, कमला प्रसाद सोनी, जितेन्द्र सोनी, अनील सोनी, सुनील सोनी, विपिन सोनी, पंकज सोनी, श्रवण सोनी, लवकुश सोनी, पवन सोनी, धीरज सोनी, सुमित सोनी, आदर्श सोनी, शिवम सोनी, शंकर सोनी, ओमप्रकश सोनी, बेला सोनी आदि मौजूद रहे।
Previous articleमकान मालिक की पत्नी को भगाकर किरायेदार ने किया विवाह
Next articleराहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर लिखा- आतंक का साथी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?