धर्मा पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक पर दुष्कर्म का मुकदमा, जांच शुरु

धर्मा पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक पर दुष्कर्म का मुकदमा,जांच शुरु

जौनपुर/प्रतापगढ़। 
तहलका 24×7 
              बदलापुर क्षेत्र स्थित धर्मा पॉलीक्लिनिक से जुड़े चिकित्सक पंकज तेगुनाइत के खिलाफ प्रतापगढ़ के पट्टी थाने में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार,बदलापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह धर्मा पॉलीक्लिनिक में नर्स के रुप में कार्यरत थी।
इसी दौरान चिकित्सक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद भी आरोपी उसके ससुराल,थाना पट्टी क्षेत्र,पहुंचा और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता ने बताया कि पति के घर लौटने पर उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी, जिसके बाद पट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को, चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
Next articleदागी मंत्रियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, 17 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपेगी जेपीसी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?