नन्हे सितारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा 

नन्हे सितारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                नगर के खुटहन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की जूनियर शाखा में शनिवार को आयोजित “नन्हे सितारे” सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों का प्रदर्शन कर लोगों का खूब मन मोहा। बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राहुल सिंह, स्कूल के निदेशक गौतम जायसवाल, प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों ने स्वागत गीत, गणेश वंदना के अलावा माता पिता, स्कूल, परिवार की थीम समेत बच्चों में मोबाइल की गलत आदत और समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार करते हुए दर्जनों कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने विद्यालय के छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों की प्रतिभा के साथ उनका अनुशासन देख कर विद्यालय के क्रियाकलाप का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बच्चों के भीतर की कला से अध्यापकों की ऊर्जा, क्षमता और बच्चों को निखारने के लिए उनकी मेहनत साफ दिखती है। उन्होंने कहा कार्यक्रम में मिले मंच बच्चों को शिक्षा के साथ उनके सामाजिक विकास में सदैव के लिए सहायक होते हैं।
वहीं प्रधानाचार्य श्री श्रीवास्तव ने जूनियर वर्ग की खुटहन मार्ग शाखा और सीनियर वर्ग की पखनपुर शाखा में छात्रों की सुविधा के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के बाबत विस्तृत जानकारी दी।समस्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया।इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र,अभिभावक व गणमान्य मौजूद रहे।
Previous articleबेटे की मौत की खबर पाते ही फफक पड़ी कैलाशी, गांव में पसरा सन्नाटा
Next articleशिक्षक के निधन पर बीएसए ने दिया एक लाख रुपए का चेक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?