नशेड़ी होमगार्ड ने बेटे-बहू को मारी गोली, बेटे की मौत

नशेड़ी होमगार्ड ने बेटे-बहू को मारी गोली, बेटे की मौत

गोरखपुर।
तहलका 24×7
               बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौतीसा गांव में नशेड़ी पिता ने लाइसेंसी बंदूक से अपने पुत्र और बहू को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुत्र की मौत हो गई, बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नशे में धुत हरि यादव (रिटायर्ड होमगार्ड) घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर हरि ने अपनी दो नाली लाइसेंसी बंदूक निकालकर पुत्र अनूप यादव (38) और छोटी बहू सुप्रिया यादव (30) पत्नी जीत नारायन यादव को गोली मार दी। गोली लगने से घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज में अनूप की मौत हो गई, वहीं बहू की हालत नाजुक बनी हुई है।
थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने बताया कि हत्यारोपी हरि यादव को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आए दिन शराब पीकर घर में विवाद में करता रहता था। गोली से घायल सुप्रिया का पति जीत नरायन यादव बाहर है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleप्रेमी ने मृत प्रेमिका से रचाई शादी, आजीवन अविवाहित रहने का लिया संकल्प
Next articleसम्मानित हुए पत्रकार संतोष दीक्षित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?