नाबालिग लड़की के अपहरण से परिजनों में दहशत,कार्रवाई की मांग

नाबालिग लड़की के अपहरण से परिजनों में दहशत,कार्रवाई की मांग

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता और भय का माहौल है।परिवार ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।परिजनों के अनुसार,लड़की अचानक घर से लापता हो गई।काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने नेवढ़िया थाने में तहरीर देकर गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद भी लड़की की बरामदगी को लेकर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं,लेकिन अब तक उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की जांच की रफ्तार काफी धीमी है।
घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।इस संबंध में नेवढ़िया थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लड़की की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Previous articleबाइक चोरी की शिकायत, पुलिस से बरामदगी की मांग
Next articleसूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, दो मदरसे सील, 1500 जवानों ने किया फ्लैग मार्च
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?