निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का फांसी पर लटकता मिला शव

निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का फांसी पर लटकता मिला शव

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               पिलकिछा बाजार स्थित तिराहे पर निर्माणाधीन मकान के छत पर लगी बीम की सरिया से नायलान की रस्सी के सहारे संदिग्ध हाल में राजमिस्त्री का शव लटकते पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पिलकिछा गांव निवासी संजय बिंद (45) राजगीर मिस्त्री का काम करता था। वह बाजार के तिराहे पर चंद्र शेखर मोदनवाल का मकान बना रहा था। मकान के तीसरे तले पर काम चल रहा था।
मिस्त्री संजय गुरुवार की सुबह आकर कुछ देर काम करने के बाद कहीं चला गया। वहां से लगभग घंटेभर बाद वापस लौट कर आया। कुछ देर बाद लोगों ने मकान के तीसरे तल पर लगी बीम की सरिया से रस्सी के फंदे पर लटकते हुए उसे देखा तो शोर मचाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों के सहयोग से फंदा काटकर शव नीचे उतारा।
राजमिस्त्री का घर इसी गांव में होने के चलते मौके पर परिजन भी पहुंच गए। उनके रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।मृतक के परिजनों ने बताया कि घर से रोज की तरह सुबह नाश्ता के बाद काम पर गए थे। उधर गृहस्वामी का कहना था कि वह कुछ देर काम करने के बाद वहां से कहीं चला गया था।
वापस आने के बाद फंदे पर झूल गया। गांव के लोगों ने बताया कि वह शराब का आदी था। घटना को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी सीमा, पिता कोलाहल बिंद, पुत्र विवेक और पुत्री शिल्पा के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
Previous articleअपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षण के लिए आए आरक्षियों से की मुलाकात 
Next articleशिकायत करने पहुंचे  युवक को बदमाशों ने थाने के सामने गोलियों से भूना, मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?