नीट परीक्षा में सफल युवाओं को मदर निशां फाउंडेशन ने किया सम्मानित
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नीट परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले आयुष सिंह पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह, मो. काशिफ पुत्र मो. काशिम को नगर की समाजिक संस्था मदर निशां फाऊंडेशन ने आजमगढ़ मार्ग स्थित कार्यालय पर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो मुकाम आज हासिल किया, वह आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है, जीवन में चुनौतियां बहुत आएंगी, चुनौतियों से हार कर बैठ जाना बुद्धिमानी नहीं होती, उन चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ना ही जीवन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक सदस्य जेया अनवर ने कहा कि डाॅक्टरी एक सेवा है, लोग ईश्वर के बाद सबसे ज़्यादा विश्वास डाॅक्टर पर करते हैं। आप उस विश्वास पर खरे उतरिएगा, ऐसा हम सब की कामना है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संयोजक फैजान अहमद ने बताया कि संस्था ऐसे हर बच्चें को प्रोत्साहित करने का काम करती है जो कठिन परिश्रम से कोई मुकाम हासिल करते हैं, आज इन बच्चों ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेरी दिली ख्वाहिश है कि ये आगे भी सेवा भावना से अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। राजीव सिंह ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबका आशीर्वाद इन बच्चों के साथ है।

यह अपने जीवन पथ पर हमेशा एक नई इबारत लिखें। कार्यक्रम का संचालन गुफरान अंसारी ने किया।इस अवसर पर अनूप मोदनवाल, बेलाल आतिश, मकसूद अहमद, फैयाज़ अहमद, मो. साद, राजकुमार अश़्क, अखिलेश दूबे, जमील अहमद, ओबैद शेख, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।
















