नेहरू पहलवान ने ढाक दांव मारकर जीती बाजी, कुश्ती देखने उमड़ी भीड़
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
क्षेत्र के बरही कला में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में देशभर से आये पुरुष व महिला पहलवानों ने पूरे दमखम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।दंगल प्रतियोगिता में सबसे बड़ी कुश्ती नेहरू पहलवान जगापट्टी व मंजीत सिंह दिल्ली के बीच हुई।

कड़ी टक्कर के बीच नेहरू पहलवान ने ढाक दाव लगाकर मंजीत को चित कर 51 हजार की नगद राशि जीती। वही दूसरी बड़ी कुश्ती सुदामा दास अयोध्या ने आशीष राजस्थान को धोबिया दाव लगाकर चित किया। पटना सचिवालय में कार्यरत महिला पहलवान नूतन व सीमा मऊ के बीच 21 हजारी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा सुखविंदर सिंह पंजाब व राहुल यादव वाराणसी के बीच 11 हजार की कुश्ती भी बराबरी पर छुटी। इसके अलावा छोटी बड़ी एक दर्जन से अधिक कुश्ती हुई।

आयोजक शैलेश सिंह व ग्राम प्रधान दिलीप सिंह ने पहलवानो को साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रमेश सिंह, आनंद सिंह, कैलाश सिंह, सोनू, भूपेंद्र दुबे, अरविंद पटेल, सोनू पाल, मुन्ना पाल, नीरज दुबे, अजीत सिंह, नितेश सिंह, रिंकू सिंह, जयप्रकाश सिंह, रसीद शाह, दरोगा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
















