न्यायालय के आदेश पर दो नामजद समेत आठ के लोगों पर मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर दो नामजद समेत आठ के लोगों पर मुकदमा दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             इमामपुर गांव निवासी सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पीड़ित के अनुसार,उन्होंने अपनी दुकान समधीपुर बड़ौना निवासी सभाराज यादव को किराये पर दी थी।
दुकान एवं भवन की मरम्मत में खर्च की गई धनराशि तथा अन्य उधार दिए गए रुपये वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।आरोप है कि बकाया रकम मांगने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाने लगी।प्रदीप सोनी का कहना है कि गत 5 सितंबर को सभाराज यादव,कविता यादव तथा अन्य लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए,जिसके बाद मामला शांत हुआ।
स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभाराज यादव,कविता यादव समेत छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सतेंद्र नारायण सिंह को सौंपी गई है।पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Previous articleदुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल 
Next articleसमय से पहले चुनाव की संभावना, कार्यकर्ता अभी से करें तैयारी: राकेश मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?