न्यायालय के आदेश पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
मेढ़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोग उनकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहे थे।

आरोप है कि 28 जनवरी उनका पुत्र आदित्य खेत की ओर गया था।इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उसे घेर लिया और जमीन छोड़ने का दबाव बनाने लगे।विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे आदित्य गंभीर रुप से घायल हो गया।शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई।घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मामले में पुलिस ने गांव के ही गुलाबचंद,प्रेमचंद, ज्ञानचंद,हरिश्चंद्र,हुकुमचंद,मानचंद तथा उज्जवल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

















