न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, वापस लौटी मुंबई

न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, वापस लौटी मुंबई

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
              मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल विमान को मुंबई वापस लौटने का निर्देश दिया। 320 से अधिक लोगों को लेकर जा रहा यह विमान सुरक्षित रूप से मुम्बई में उतार लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इसकी अनिवार्य जांच की गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची थी।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान भरने वाली एआई 119 में उड़ान के दौरान एक संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में वापस मुंबई ले जाया गया। एयरलाइन के अनुसार भारतीय समय के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर मुम्बई में सुरक्षित उतरा। एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। उड़ान का समय बदल दिया गया है, विमान मंगलवार की सुबह 5 बजे रवाना हो सका।
कहा सभी यात्रियों को तब तक होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई। बोइंग 777-300 ईआर विमान में 19 चालक दल के सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में बम होने की धमकी मिली थी। विमान के एक शौचालय में एक नोट मिला।
Previous articleशराब तस्करी के लिए पहन ली वर्दी, फर्जी दारोगा गिरफ्तार
Next articleमां ने मासूम बेटी संग ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?