पठन-पाठन में शिक्षकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- श्रवण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
करंजाकला बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अटेवा के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।करंजाकला के बीआरसी पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार चार्ज लेने के दौरान वहां अटेवा जौनपुर पदाधिकारियों ने इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया।


















