पति को पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा, लगाई मदद की गुहार

पति को पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा, लगाई मदद की गुहार

मेरठ। 
तहलका 24×7 
               सरूरपुर थाना क्षेत्र में पत्नी व उसके प्रेमी से डरकर पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने कहा कि उसकी जान को पत्नी व उसके प्रेमी से खतरा है। वह उसे कभी भी मार सकते हैं।वह 8 दिन से घर पर खाना नहीं खाया। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की। तीनों को थाने बुलाया गया है।युवक का बागपत के बिनौली थाना निवासी युवती से सात साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।
शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ता खराब होने लगा। चार साल पहले युवती का कस्बे के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। इस बात की जानकारी पति को लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगे। पत्नी को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। पीड़ित ने जानकारी दी कि आठ दिन पहले दोनों ने मिलकर उसको बहुत पीटा था। उसके बाद घर जाने तक में डर लगता है।
पीड़ित के रिश्तेदार ने जानकारी दी कि बीते बुधवार को महिला थाने गई थी। उसने साफ कहा था कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन पुलिस ने उसको वापस भेज दिया। वह फिर इसी जिद पर अड़ी है, लेकिन प्रेमी ही उसको साथ रखना नहीं चाहता है। पीड़ित युवक मजदूरी कर परिवार को पालता है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद काफी पुराना है। तीनों को थाने बुलाया है। यहां विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
Previous articleपार्षद बेटे ने दरोगा को सरेराह जड़ा थप्पड़, थाने पर हंगामा
Next articleविधायक की चुनौती: गिरधारी लाल साहू को बिहार लाओ 10 लाख इनाम दूंगा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?