परिजनों से नाराज बच्चे ने लगाई फंसी, मौत 

परिजनों से नाराज बच्चे ने लगाई फंसी, मौत 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            सिकरारा थाना क्षेत्र के मधइपुर गांव में मजदूरी करने वाले दंपति के 13 वर्षीय इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश सरोज और उनकी पत्नी प्रमिला मुंबई में एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। उनके छह बच्चों में से पांच बेटियां और एक बेटा था।
एक बेटी की 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है।घटना शनिवार को उस समय हुई, जब आदर्श की दादी धनदेइ और दो बहनें घर पर नहीं थीं। आदर्श ने घर के सामने लगे छप्पर में बांस के सहारे नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली।
करीब आधे घंटे बाद जब परिवार के लोग घर लौटे, तो उन्होंने आदर्श को फांसी पर लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। घटना का कारण आदर्श को उसकी बड़ी बहनों ने पढ़ाई को लेकर डांटना माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous articleकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरु
Next articleकिराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?