पांच दिवसीय समर कैंप समारोह सम्पन्न

पांच दिवसीय समर कैंप समारोह सम्पन्न

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर के अयोध्या मार्ग स्थित बैंकर्स कॉलोनी के समीप प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह भव्यतापूर्वक हुआ।विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को खेल-खेल में बढ़ावा देना है।
इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया, बल्कि नई-नई कलाओं एवं प्रतिभाओं को भी विकसित किया। उन्होंने सभी आचार्य एवं आचार्याओं के योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कैंप का संचालन आचार्या प्रतिमा द्वारा किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं अनन्त सेठ, प्रांजल श्रीवास्तव, यशस्वनी, अभय, समीक्षा एवं दीपांश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में उन्होंने भरपूर आनंद लिया और नई बातें भी सीखीं।
कैंप को सफल बनाने में आचार्य अरुण कुमार मिश्र, तेज बहादुर वर्मा, दीपक चौहान, अनूप पाण्डेय, विनोद शास्त्री, प्रतीका सिंह, आकांक्षा, स्वाती, श्वेता, प्रतिमा, प्राची का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने समर कैंप की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे और आयोजनों की योजना बनाने की बात कही।
Previous articleप्राइमरी टीचरों के ट्रांसफर पॉलिसी में बड़ा बदलाव
Next article30 क्विंटल खाद्यान्न चोरी, कोटेदार ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?