पिछड़े, दलित, आदिवासी, मूलनिवासियों का अधिकार छीन रही भाजपा : शंखलाल मांझी

पिछड़े, दलित, आदिवासी, मूलनिवासियों का अधिकार छीन रही भाजपा : शंखलाल मांझी

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद शंखलाल मांझी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अब्बोपुर और मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के करसांवा में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पर  जमकर प्रहार किया।अब्बोपुर चौराहे पर महाराजा निषादराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
तत्पश्चात पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निषादराज कोल, भील, बिंद, केवट, मल्लाह, मझवार, कहार, कश्यप, रैकवार, बाथम, गोडिया, मछुआरा, आदिवासी, मूलनिवासियों के हक अधिकार भाजपा छीन रही है। उन्होंने कहा आज पीडीए जनपंचायत पिछड़ा, दलित एवं आधी आबादी को एकजुट करने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है, जब पीडीए समाज एकजुट हो जाएगा तो उनका हक अधिकार सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने स्वजातियों से अपील किया कि सामंतियों के भ्रमजाल में ना पड़ें बल्कि एकजुट होकर पीडीए आंदोलन को ताकत देकर सम्मान, अधिकार बचाने का काम करें।जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जनपद का पीडीए समाज एकजुट होकर दोनों लोकसभा में परचम लहराया, अब 2027 के लिए भी एकजुट होकर पीडीए की सरकार बनाइए। पीडीए जन पंचायत को जिला महासचिव आरिफ हबीब, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू सभासद, श्यामनारायण बिंद, जितेन्द्र बिंद ने संबोधित किया।
उक्त अवसर पर मदभारत बिंद, अनवारूल हक, दिलीप प्रजापति, चंद्रशेखर यादव, रमेश बिंद, मोतीराम बिंद, कमालुद्दीन अंसारी, फिरोज अहमद, पप्पू, रामचंद्र बिंद, राजा नवाब, संदीप बिंद, अमन मौर्य, धर्मेंद्र यादव, सलीम, शाकिब, बसंत बिंद, राममिलन बिंद, फहद एडवोकेट, हरिलाल बिंद, जवाहरलाल बिंद, धीरज बिंद आदि रहे। संचालन रामकेश बिंद ने किया।
Previous articleसफाई कर्मचारी संघ ने दिवंगत साथी के परिवार को दी आर्थिक सहायता
Next articleबी.एड प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिवांगी को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?