पीएम आवास योजना की समीक्षा में डीएम सख्त, 3694 आवेदनों की जांच लंबित मिलने पर जताई नाराजगी

पीएम आवास योजना की समीक्षा में डीएम सख्त,3694 आवेदनों की जांच लंबित मिलने पर जताई नाराजगी

# पीएम स्वनिधि व मलिन बस्ती विकास योजना की भी समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0, पीएम स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)2.0 के तहत नगर पंचायत कचगांव और नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर से कुल 6,686 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,992 आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 3,694 आवेदन अभी भी संबंधित नगर निकायों में लंबित हैं।इस पर जिलाधिकारी ने दोनों निकायों के अधिशासी अधिकारियों को लंबित आवेदनों की जांच शीघ्र पूरी कर रिपोर्ट डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में बताया गया कि प्रथम एवं द्वितीय ऋण के लिए नए आवेदन नहीं मिल रहे हैं,क्योंकि अधिकांश पात्र पथ विक्रेता पहले ही योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।इस पर जिलाधिकारी ने नगर निकायों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा तृतीय ऋण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 95 कार्यों में से 55 कार्य पूर्ण हो चुके हैं,जबकि 36 कार्य प्रगति पर हैं।
वहीं वर्ष 2025-26 के स्वीकृत 28 कार्य निर्माणाधीन हैं।जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरुप कराने तथा कार्यों के फोटोग्राफ समीक्षा बैठकों की प्रस्तुति (पीपीटी) में शामिल करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट,सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह,परियोजना अधिकारी डूडा,सीएलटीसी,अवर अभियंता बृजनन्दन स्वरूप सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Previous articleNEET-UG 2026 पेपर लीक पर देशभर में उबाल, CBI की जांच तेज, संसद से सड़क तक हंगामा
Next articleबाबतपुर चौराहे पर कंटेनर की चपेट में आने से मेडिकल की तैयारी कर रहे युवक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?