पीएम मोदी ने घटाया अपना काफिला, एसपीजी को दिए खास निर्देश, सरकारी खर्च और ईंधन बचत पर बड़ा संदेश

पीएम मोदी ने घटाया अपना काफिला,एसपीजी को दिए खास निर्देश,सरकारी खर्च और ईंधन बचत पर बड़ा संदेश

नई दिल्ली।
तहलका 24×7 
            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्चों में कटौती और ईंधन बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है।सूत्रों के अनुसार,प्रधानमंत्री ने उनकी सुरक्षा संभालने वाली एजेंसी एसपीजी से काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत तक कटौती करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देने की इच्छा जताई है।हालांकि उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि इसके लिए नई गाड़ियां नहीं खरीदी जाएंगी,ताकि अतिरिक्त सरकारी खर्च से बचा जा सके।एसपीजी इन निर्देशों पर अमल करते हुए सुरक्षा से जुड़े‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल का भी पालन कर रही है।सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में दिल्ली से बाहर प्रधानमंत्री के दौरों के दौरान उनका काफिला पहले की तुलना में छोटा दिखाई दिया है।
इसे सरकार के अन्य विभागों और मंत्रियों के लिए भी एक संकेत माना जा रहा है कि वे भी खर्च और ईंधन की बचत को प्राथमिकता दें।गौरतलब है कि हाल ही में हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी।इसके बाद विभिन्न राज्यों में भी ऊर्जा बचत और खर्च नियंत्रण को लेकर पहल शुरु हो गई है।उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मंत्रियों के काफिलों में कटौती,वर्चुअल बैठकों और वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।
Previous articleयूपी में ईंधन बचत और खर्च नियंत्रण पर योगी सरकार सख्त, मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती के निर्देश
Next articleप्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?