35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर कंटनेर ने 48 वाहनों को टक्कर मारी, 50 से ज्यादा घायल…

पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर कंटनेर ने 48 वाहनों को टक्कर मारी, 50 से ज्यादा घायल…

# ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा, 3 किमी लंबा लगा जाम, कई कारें हुईं चकनाचूर

लखनऊ/पुणे।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                     महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटनेर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। तेज रफ्तार कंटनेर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया।
           
इसके बाद बेकाबू कंटनेर 30 से ज्यादा कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस तरह कुल 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इसके बाद कंटनेर वडगांव पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गया। सिंहगढ़ व दत्तवाड़ी थाना के अधिकारी व कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा 12 से 15 एंबुलेंस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। बड़ी मुश्किल से कई घंटे के बाद पुलिस आवागमन चालू कर सकी।
    पुलिस कमिश्नर सोहेल शर्मा के अनुसार घायलों का इलाज मंगेशकर और नवले हॉस्पिटल में किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर है और कुछ को फर्स्ट एड देकर घर जाने दिया गया है। वहीं कंटेनर का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया है। उसका इलाज करवाया जा रहा है। ब्रेक फेल होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। फायर ब्रिगेड ऑफिसर सुजीत पाटिल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था। इससे ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने 48 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37187193
Total Visitors
787
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मारुति सुजुकी के प्लेसमेंट में 60 विद्यार्थियों ने लिया भाग

मारुति सुजुकी के प्लेसमेंट में 60 विद्यार्थियों ने लिया भाग # सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का पू.वि.वि. में हुआ...

More Articles Like This