पुराने मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

पुराने मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय भेजे गए

शाहगंज, जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस टीम ने वर्ष 2009 के एक मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को संबंधित न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मेवा लाल पुत्र राम कुबेर,निवासी ग्राम नटौली,थाना शाहगंज, वेद प्रकाश तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामकुमार तिवारी, निवासी भादी देहात,थाना शाहगंज तथा अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय अच्छे लाल यादव,निवासी कोरवलिया भादी, सेंट थॉमस रोड,थाना शाहगंज शामिल हैं।तीनों अभियुक्त धारा 419 व 420 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में न्यायालय से जारी वारंट के चलते पुलिस के निशाने पर थे।
शाहगंज पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश में कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Previous articleआईपीएस अधिकारी के मां की घर में हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाने का आरोप
Next articleतेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?