पुलिस के सामने बेटी और अधिवक्ता पिता को पीटा

पुलिस के सामने बेटी और अधिवक्ता पिता को पीटा

# अधिवक्ता समिति ने बैठक कर जताया विरोध, कार्रवाई न होने पर7 न्यायिक कार्य ठप्प करने की दी चेतावनी

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              तहसील में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बिहारी यादव और उनकी बेटी पर हुए हमले के खिलाफ तहसील के वकील लामबंद हो गए। अधिवक्ता समिति ने क्षेत्राधिकारी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
बता दें कि शेखवलिया निवासी वकील श्याम बिहारी यादव का आरोप था कि गांव के ही पांच महिलाओं समेत सात लोगों ने उनकी बेटी को बुरी तरह मारा पीटा और उनके ऊपर भी हमला किया। घटना तीन सिपाहियों के सामने हुई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोतवाली प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि वकील के पुत्र का ही चालान कर दिया।
इस मुद्दे पर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भोलेंद्र यादव, महामंत्री दुर्गा प्रसाद एडवोकेट आदि ने पत्र लिखकर सीओ अजीत सिंह चौहान से कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की और कार्रवाई किए जाने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया। वकीलों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीओ से मुलाकात कर अपना पक्ष भी रखेगा।
Previous articleसप्ताहभर संविधान व आरक्षण बचाओ गोष्ठी कर पीडीए समाज को करेंगे जागरूक : राकेश मौर्य
Next articleशिक्षक की ब्रेन हेमरेज से मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?