पूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर,विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया शोक
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता रमेश पटेल 54 वर्ष की लंबी बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया।उनके निधन पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह,रोहनिया विधायक सुनील पटेल,भाजपा नेता रविशंकर सिंह,व रजनीकांत मिश्रा समेत अनेक भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

काफी दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।सोमवार को अस्पताल में ही ह्र्दयगति रुकने से मौत हो गई। सुबह 10 बजे लखमीपुर बेलवा स्थित आवास पर शव पहुंचते ही भाजपा व अपना दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।

दोपहर 12 बजे निकली शवयात्रा में रोहनिया विधायक सुनील पटेल,सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक सिंह,कन्हैया लाल पटेल,पनधारी वर्मा,राजेश पटेल,श्यामनारायण मास्टर,बृजेश पटेल समेत अनेक लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दी।शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
















