प्रधान और उसके पांच साथियों पर एसटी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज,गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जनपद के केराकत थानांतर्गत मुरकी गांव में गंभीर मामला सामने आया है,जिसमें ग्राम प्रधान सहित कई लोगों के खिलाफ अनुसूचित जनजाति (एसटी) एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।जानकारी के अनुसार पीड़ित गुलाब चंद्र कन्नौजिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि दिनांक 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने साथी युसूफ के साथ एक व्यक्ति के घर मौजूद थे।

इसी दौरान पुरानी रंजिश और जमीन संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी लोग लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए,गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की,जिसमें युसूफ को चोटें आईं।घटना के बाद पीड़ित पक्ष में भय का माहौल है और आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दिए जाने की भी बात कही गई है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने इस संदर्भ में बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुरकी ग्राम प्रधान समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ एसटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।चर्चा है कि आरोपी प्रधान आवास दिलाने के नाम पैसा वसूले थे,कार्यकाल समाप्त हो रहा है तो आवास मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई,जिस पर पीड़ित प्रधान से अपना पैसा मांग रहा था और प्रधान ने साथियों के साथ दबंगई पर उतर आए और यह घटना कारित किए।


















