प्राथमिक विद्यालय से मानीटर और कैमरा चोरी

प्राथमिक विद्यालय से मानीटर और कैमरा चोरी

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के बरौत स्थित प्राथमिक विद्यालय से बीती रात मानीटर और कैमरा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले की जानकारी अगले दिन सुबह स्कूल खुलने पर हुई। विद्यालय प्रशासन द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि सोमवार की रात विद्यालय में कार्यालय के दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने एक मानीटर और दो कैमरा पार कर दिया।इस बात की जानकारी तब हुई जब अगले दिन मंगलवार सुबह लोग विद्यालय पहुंचे।
कार्यालय के कमरे के दरवाजे की कुंडी कटी मिली। चोरी होने की आशंका पर कमरे में देखा तो अंदर का नजारा देख लोग सन्न रह गए। कार्यालय में लगे मानीटर और उक्त सामान गायब मिले। विद्यालय प्रभारी दिनेश कुमार यादव द्वारा मामले की जानकारी ग्राम प्रधान, खण्ड शिक्षा अधिकारी को देते हुए तहरीर पुलिस को दी। मामले में जहां प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह का फोन नहीं उठा, वहीं चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव द्वारा मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की गई।
Previous articleसामाजिक संस्था ने की नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था
Next articleरिश्वत लेते जीएसटी इंस्पेक्टर को सीबीआई टीम ने दबोचा, कौशांबी के कारोबारी से मांगे थे पैसे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?